मोटरसाइकिल यात्रा निकालकर हिन्दू सम्मेलन के आयोजन का किया गया आगाज

SIDHARTHNAGAR NEWS: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के तृतीय चरण के तहत आयोजित होने वाले हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रमों के दृष्टिगत सोमवार को हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति की ओर से कस्बा शोहरतगढ़ में भव्य मोटरसाइकिल यात्रा निकाली गई। यात्रा के माध्यम से आगामी हिन्दू सम्मेलन के आयोजन का शुभारंभ किया गया। मोटरसाइकिल यात्रा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से प्रारंभ हुई। यात्रा में शामिल सभी मोटरसाइकिलों पर भगवा ध्वज फहराते रहे। प्रतिभागी ‘वंदेमातरम्’, ‘भारत माता की जय’ और ‘जय श्रीराम’ के जयघोष करते हुए आगे बढ़े। यात्रा विद्यालय से निकलकर पोस्ट ऑफिस होते हुए छतहरा गांव पहुंची, जहां से वापस छतहरी, पेट्रोल पंप, थाना, तिरंगा तिराहा, सीएचसी, श्रीराम-जानकी मंदिर, पुलिस पिकेट, मोती नेता तिराहा, नीबी दोहनी, खुनुवां बाईपास होते हुए समय माता मंदिर गेट से पुनः विद्यालय पहुंचकर सम्पन्न हुई। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य रविकांत अग्रहरि (रिक्की) ने बताया कि शोहरतगढ़ नगर में हिन्दू सम्मेलन के तीन कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। पहला कार्यक्रम 17 दिसंबर को भारत माता चौक पर दोपहर 12 बजे आयोजित होगा, जबकि दूसरा कार्यक्रम गड़ाकुल प्राथमिक विद्यालय परिषद और तीसरा कार्यक्रम नीबी दोहनी में सम्पन्न किया जाएगा। उन्होंने संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी से सक्रिय सहभागिता की अपील की।यात्रा के दौरान जिला प्रचारक विशाल, खंड पालक अभय सिंह सहित राजेश आर्या, पंकज श्रीवास्तव, अखिलेश वर्मा, रवि अग्रवाल, दीपक कौशल, सुरेन्द्र पाल, सूरज निगम, हर्षित शर्मा, अंकित गुप्ता, मनीष श्रीवास्तव, रमेश कसौधन, राजकुमार मोदनवाल, वीरेन्द्र कुमार, आनंद कसौधन, सोनू महतो, अरुणेश मणि त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *