एसडीएम ने चेयरमैन प्रतिनिधि के साथ रैन बसेरा का किया औचक निरीक्षण

SIDHARTHNAGAR NEWS: आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़़ के गड़ाकुल स्थित रैन बसेरा का सोमवार को एसडीएम विवेकानन्द मिश्रा ने चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल के साथ आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रैन बसेरा में ठहरने वाले लोगों के लिए की गई व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया। निरीक्षण में अलाव, कम्बल, चारपाई, शुद्ध पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, मास्क व सेनीटाइजर सहित सभी आवश्यक सुविधाएं संतोषजनक पाई गईं। एसडीएम ने शीतलहर और भीषण ठंड को देखते हुए व्यवस्थाओं को नियमित रूप से बनाए रखने के निर्देश दिए। नगर पंचायत क्षेत्र में ठंड से बचाव के लिए छतहरी, छतहरा, चेतिया मोड़, रेलवे स्टेशन, गड़ाकुल तिराहा, धर्मशाला के सामने, गोलघर, पुलिस पिकेट, भारत माता चौक, रमजान गली तिराहा, मस्जिद के सामने, धुनिया मोहल्ला सहित कुल 20 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कराई गई है। निरीक्षण के दौरान लेखपाल अनिरुद्ध चौधरी, लिपिक राजेश त्रिपाठी, बीडी कसौधन, वार्ड सभासद सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *