समेकित शिक्षा के अन्तर्गत तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय आँगनवाड़ी कार्यकत्री कार्यशाला का आयोजन

PRATAPGARH NEWS: समेकित शिक्षा के अन्तर्गत विकासखण्ड बाबागंज में तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय आँगनवाड़ी कार्यकत्री कार्यशाला का आयोजन दिनाँक 13 दिसम्बर 2025 से 16 दिसम्बर 2025 तक ब्लॉक संसाधन केन्द्र बाबागंज (बहोरिकपुर) में किया गया। इस कार्यशाला में विकासखण्ड के 35 आँगनवाड़ी केन्द्रों से चयनित आँगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला का उद्देश्य प्रारम्भिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ECCE), समावेशी शिक्षा तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास से सम्बन्धित विषयों पर आँगनवाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशिक्षित करना रहा। प्रशिक्षण सत्रों का संचालन हिमांशु रंजन मिश्रा, विनोद कुमार सरोज एवं गौरव शुक्ल द्वारा किया गया, जिन्होंने विषयवस्तु को सरल एवं व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी आशीष मिश्र की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही एकेडमिक रिसोर्स पर्सन बबलू सोनी, शिक्षक सुरेन्द्र पाण्डेय, बीआरसी स्टाफ विनोद तिवारी, स्कंद कुमार सहित समस्त आँगनवाड़ी कार्यकत्रियाँ उपस्थित रहीं कार्यशाला के समापन अवसर पर प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए इसे अपने दैनिक कार्यों में लागू करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *