Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
PRATAPGARH NEWS: मंगलवार को राज्यसभा सांसद एवं अखिल भारतीय अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी ने संसद में “चुनाव सुधारो पर चर्चा” के दौरान बोलते हुए, SIR और चुनाव प्रक्रिया में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग पर चिंता व्यक्त करके सरकार को कटघरे में खड़ा किया। अपने व्यक्तव्य में श्री इमरान ने बिहार में चुनाव के दौरान महिलाओं के खाते में सरकार द्वारा दस हज़ार रुपये भेजने पर चुनाव आयोग की चुप्पी, उ0प्र0 के उपचुनाव के दौरान पुलिस का मुस्लिम महिलाओं को वोट देने से रोकना, 40 से अधिक BLO की आत्महत्या या अनुचित दबाव के कारण जीवन गवाने पर सरकार की भूमिका, विपक्ष के विधायक-सांसदों को साम, दाम, दंड, भेद का इस्तेमाल करके तोड़ने जैसे महत्वपूर्ण मोर्चो पर सरकार को घेरा। जिससे क्षुब्द होकर सत्ता पक्ष के सांसदों ने व्यक्तव्य में व्यवधान उत्पन्न करते हुए उनको बोलने से रोकने का प्रयास किया। श्री इमरान ने सरकार को आईना दिखाते हुए कहा कि आज चुनाव आयोग ने गांधारी की तरह अपनी आंखों में पट्टी बांध ली है। *सरकार विपक्ष की आवाज़ को दबा रही है लेकिन वे जनता की आवाज़ और सत्य को लंबे समय तक नहीं दबा सकतीं।*
यह जानकारी ज़िला अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दानिश माबूद ने दिया।