Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
PRATAPGARH NEWS: दहेज में कार की मंाग के चलते शादी टूट जाने और धोखाधड़ी करने को लेकर पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। लालगंज कोतवाली के अर्जुनपुर गांव निवासी अजय कुमार सरोज पुत्र रामू सरोज ने मंगलवार को पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसने अपनी बहन की शादी कटरा बलीपुर निवासी इंद्रजीत पुत्र स्व0 दूधनाथ के साथ तय किया था। पीड़ित का आरोप है कि बीती सात दिसंबर को रानीगंज कैथौला स्थित मैरेज हॉल में बारात आयी। वैवाहिक रश्म अदायगी के बीच अचानक इंद्रजीत ने दहेज में ब्रेजा कार देने की मांग कर दी। बिना कार के विवाह करने से इंकार कर दिया। मामले को लेकर पुलिस चौकी पर चली पंचायत के बाद शादी टूट गयी और इंद्रजीत ने समझौते के तहत खर्च हुए पन्द्रह लाख पचास हजार की रकम को वापस करने की हामी भरी। आरोपी इंद्रजीत ने सात लाख व साढ़े आठ लाख के दो चेक दिये लेकिन धोखाधड़ी करते हुए बैंक में चेक भुगतान पर रोक लगवा दी। जिसके चलते पीड़ित को शादी के बाबत खर्च किये गये पैसे वापस नही मिल सके। कोतवाल आलोक कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।