मर्यादित जीवन जीने की सीख देती है श्रीराम कथा

PRATAPGARH NEWS: विकासखण्ड सांगीपुर क्षेत्र के अठेहा बाजार स्थित बाला जी मन्दिर परिसर में चल रही श्रीराम कथा में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है। मंगलवार को भगवान श्रीराम की कथा पर प्रवचन करते हुए कथाव्यास आचार्य शिवम मिश्र ने कहा कि श्रीराम की कथा मर्यादित व आदर्श जीवन जीने की शिक्षा देती है। उन्होने कहा कि कलियुग में भगवान श्रीराम के नाम का जप करने से जीव मोक्षगामी होता है। उन्होने कहा कि भगवान श्रीराम की कथा व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त आधार है। कथा के दौरान प्रभु श्रीराम के भजनों से पाण्डाल और भक्तिमय हो उठा। क्षेत्र के दयाराम मौर्य, विशम्भरनाथ पाठक, बुधई लाल चौरसिया, बनवारी लाल विश्वकर्मा, रामबहोर पाल आदि ने कथा श्रवण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *