Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
लालगंज में कांग्रेसियों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर जतायी प्रसन्नता
PRATAPGARH NEWS: नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी द्वारा चार्जशीट को कोर्ट द्वारा स्वीकार्य न किये जाने के फैसले को लेकर कांग्रेसियो में यहां मंगलवार को खुशी का माहौल दिखा। चौक स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा के समक्ष एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने कोर्ट के आदेश को न्यायिक की जीत बताते हुए खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वही एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी जतायी। इधर राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने सक्षम अदालत द्वारा नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की चार्जशीट इंकार करने के कदम को सत्य की जीत कहा है। उन्होने कहा कि पं0 जवाहर लाल नेहरू ने यह कहा था कि उनकी सभी सम्पत्तियां भले ही बिक जांय पर वह स्वतंत्रता आंदोलन की आवाज नेशनल हेराल्ड को कभी बंद नही होने देंगे। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार ने असत्य का सहारा लेते हुए सोनिया गांधी की सत्य की आवाज को दबाने के लिए नेशनल हेराल्ड को लेकर ईडी के जरिये सत्ता का खुला दुरूपयोग किया। उन्होने कहा कि ईडी की चार्जशीट को कोर्ट द्वारा सिरे से इंकार करने का यह फैसला मोदी सरकार की तानाशाही और दमनशाही नीति पर तगड़ा सबक है। इन्दिरा चौक पर आयोजित कार्यक्रम का संयोजन सांसद प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी व चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने संयुक्त रूप से किया। चौक पर एकत्रित कांग्रेसियो ने सोनिया गांधी के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की। इस मौके पर केडी मिश्र, पप्पू तिवारी, आशीष कौशल, शेरू खां, पन्नेलाल पाल, दारा सिंह, छोटे लाल सरोज, रामू मिश्र, राजेश शुक्ला आदि रहे।