सरदार पटेल के सपनों को साकार कर रहीं  अनुप्रिया:पप्पू माली

अपना दल एस ने श्रद्धा पूर्वक मनाई सरदार पटेल की 75 वीं पुण्यतिथि
PRATAPGARH NEWS: अपना दल एस पार्टी जिला कार्यालय वाजिदपुर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 75 वीं पुण्यतिथि श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली ने सरदार वल्लभभाई पटेल, पार्टी के संस्थापक डॉ.सोनेलाल पटेल व डॉ भीमराव अंबेडकरके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश की स्वतंत्रता के बाद राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाई। कहा कि उन्होंने देश में 562 स्वतंत्र रियासतों का एकीकरण करके अखंड भारत का निर्माण किया।। पटेल ने इन रियासतों को भारतीय संघ में शामिल करने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने “सबके साथ मिलकर, सबके लिए एक देश” का नारा देकर एकता का संदेश दिया। बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल सरदार पटेल के सपनों को साकार कर रही हैं। पटेल ने पिछड़े, गरीब, शोषित और वंचित समाज को अधिकार और न्याय दिलाने का जो सपना देखा था, उसे केंद्रीय मंत्री पूरा कर रही हैं। इसके लिए वह सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ रही हैं। सरदार पटेल ही ऐसे ऐतिहासिक राष्ट्र निर्माता हैं जिन्होंने अखिल भारतीय सेवाओं का गठन किया, जो आज भी देश के प्रशासन की रीढ़ हैं। उन्होंने “एक देश, एक सेवा” का सपना साकार किया। राज्यों के विलय और प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने में योगदान दिया। गृह मंत्रालय का कार्यभार संभाला और पुलिस और प्रशासन को मजबूत करने का ऐतिहासिक काम किया।सांप्रदायिक हिंसा के समय शांति और एकता का संदेश दिया। वह गांधी जी के अनुयायी रहे और सत्याग्रह में सक्रिय भाग लिया।
सामाजिक न्याय और किसान आंदोलनों में योगदान दिया। सरदार वल्लभभाई पटेल का राष्ट्र निर्माण में योगदान अविस्मरणीय है। संचालन जिला महासचिव उदयभान पटेल ने किया। मौके पर अनिल जायसवाल, हरिहर प्रसाद पटेल, राज नारायण पटेल, बजरंगी पटेल, राजेश मिश्रा, जयप्रकाश पटेल, सत्येंद्र पटेल, योगी योगेंद्र नाथ बिंद, धर्मेंद्र पटेल, मानसिंह पटेल, शिव माली, शशांक श्रीवास्तव, रमेश पटेल, सरदार पटेल, समर बहादुर पटेल, बच्चा पटेल, सोमनाथ, गोवर्धन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *