Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
रवि ने बनाई शानदार 70 रन बने मैन ऑफ द मैच
MIRZAPUR NEWS: विजयवाडा आंध्र प्रदेश में चल रहे नागेश ट्रॉफी ब्लाइंड क्रिकेट टी 20 नेशनल टूनार्मेंट के आठवां संस्करण में। उत्तर प्रदेश की टीम ने अपना पहला मैच सात विकेट से जीत लिया है
पहले उत्तर प्रदेश के कैप्टन शौकत अली ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला लिया। निर्धारित 20 ओवर में तमिलनाडु की टीम ने 135 रन बनाकर उत्तर प्रदेश की टीम को 136 रनों का टारगेट दिया। उत्तर प्रदेश की तरफ से गोकुल वर्मा ने शानदार बोलिंग करते हुए तीन ओवर में नौ रन देकर तीन विकेट लिया। उत्तर प्रदेश के कप्तान शौकत अली द्वारा शुरुआती ओवरों में शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवरों में दो विकेट लिए वही उत्तर प्रदेश के ऑलराउंडर की भूमिका निभा रहे बालमुकुंद चतुर्वेदी द्वारा सधी हुई गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में 20 रन दिए हालांकि विकेट नहीं प्राप्त कर पाए परंतु उनके द्वारा सधी हुई गेंदबाजी करने का नतीजा रहा की बाकी गेंदबाजों द्वारा विकेट प्राप्त किया गया। वही जब उत्तर प्रदेश की टीम बल्लेबाजी करने के लिए उतरी तो विक्रम सेन और रवि वर्मा द्वारा सधी हुई शुरुआत करते हुए उत्तर प्रदेश को जीत दिलाई। उत्तर प्रदेश की तरफ से विक्रम सेन ने 31 वही रवि वर्मा ने 44 गेंद में 70 रनों की शानदार पारी खेली उसी का नतीजा रहा कि उत्तर प्रदेश की टीम ने 14 ओवर एक गेंद में लक्ष्य को प्राप्त किया। गौरव बिंद ,दिनेश, उस्मान के द्वारा बेहतरीन फील्डिंग पेश की गई। शानदार बल्लेबाजी करने पर रवि वर्मा को मैन ऑफ़ द मैच से पुरस्कृत किया गया।