कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें, जनजीवन अस्त-व्यस्त

मौसमी बदलाव से जनजीवन होने लगा प्रभावित
FATEHPUR NEWS: जनपद में ठंड और कोहरे की दस्तक पूरी तरह से हो चुकी है जिससे लोगों को ठंड और कोहरे में सफर करने का असर पड़ने लगा है। इसी कड़ी में जनपद के विभिन्न इलाकों में बीती रात से कड़ाके की ठंड और घना कोहरा लगातार बना हुआ है। अचानक आए इस मौसमी बदलाव से क्षेत्र का सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। घने कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता बेहद कम हो गई है, जिससे वाहनों की आवाजाही पर असर पड़ा है। चालक धीमी गति से वाहन चलाने को मजबूर हैं और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। सुबह के समय हालात और ज्यादा खराब हो जाते हैं, जब कोहरा सड़कों को पूरी तरह ढक लेता है। तेज ठंड और कोहरे के चलते लोग घरों में ही रहने को मजबूर हैं। सुबह देर तक लोग रजाइयों में दुबके रहते हैं, जिससे दैनिक कामकाज और सामान्य दिनचर्या प्रभावित हो रही है। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी चहल-पहल कम देखने को मिल रही है। स्थानीय निवासी अनुज, शशिकांत और विजय ने बताया कि ठंड इस बार काफी ज्यादा पड़ रही है और घने कोहरे के कारण बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लोगों ने प्रशासन से ठंड को देखते हुए आवश्यक इंतजाम और सावधानी बरतने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *