दावतपुर मोड़ पर बड़ा सड़क हादसा टला, डंपर–डीसीएम की हुई टक्कर

डीसीएम का टायर फटते ही मचा हड़कंप, अधिवक्ता की कार चपेट में
ओवरटेक के दौरान बेकाबू हुआ डंपर, कार से जोरदार भिड़ंत
FATEHPUR NEWS: जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र अंतर्गत दावतपुर मोड़ के पास मंगलवार को एक सड़क हादसा हो गया। डीसीएम का अगला टायर फटने से एक डंपर अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रही अधिवक्ता की कार से जा टकराया। गनीमत रही कि हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जन्मेजय उर्फ राहुल यादव एडवोकेट अपने गांव कसरेहटा से खागा तहसील कोर्ट जा रहे थे। इसी दौरान प्रेमनगर कस्बा स्थित दावतपुर मोड़ के पास हुसैनगंज से कौशांबी की ओर जा रही एक डीसीएम को तेज रफ्तार डंपर ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। तभी अचानक डीसीएम का अगला टायर फट गया, जिससे वह अनियंत्रित हो गई। डीसीएम के अनियंत्रित होते ही उसने डंपर को टक्कर मार दी, जिसके चलते डंपर भी संतुलन खो बैठा और सामने से आ रही अधिवक्ता की कार से टकरा गया। हादसे के दौरान अधिवक्ता ने कार को सड़क की पटरी पर ले जाने का प्रयास किया, इसके बावजूद टक्कर हो गई, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही घोष पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने डंपर और डीसीएम को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। वाहनों को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *