राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज में भव्य वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह

प्रधान अध्यक्ष हेमलता पटेल रहीं मुख्य अतिथि
FATEHPUR NEWS: जिले के ब्लॉक बहुआ अंतर्गत ग्राम पंचायत बहुआ देहात (सुजानपुर) स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुजानपुर (बहुआ देहात) की ग्राम प्रधान, बहुआ ब्लॉक प्रधान संघ की अध्यक्ष एवं गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल मुख्य अतिथि के रूप में गरिमामई उपस्थिति रहीं। समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं की वर्ष भर की शैक्षणिक, खेलकूद एवं सांस्कृतिक उपलब्धियों का उत्साहपूर्वक उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। इसके उपरांत छात्रों ने नृत्य, गायन, नाटक और भाषण जैसी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि प्रधान अध्यक्ष हेमलता पटेल एवं प्रधानाचार्य द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। पुरस्कार पाने वालों में यश प्रताप सिंह, देवांश सिंह, दीपनिता, विपांश, राहुल, कोमल सहित कुल 15 छात्र-छात्राएं शामिल रहीं। इस अवसर पर प्रधान अध्यक्ष हेमलता पटेल ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेहनत का फल अवश्य मिलता है। उन्होंने गर्व के साथ कहा कि अपने प्रथम प्रधानी कार्यकाल में उन्होंने इस राज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *