Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

बीएलओ को 2003 की वोटर लिस्ट न मिलने से मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्य बाधित
FATEHPUR NEWS: मतदाता गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान इदरीशपुर (उर्फ नाथूपुर) में 2003 की वोटर लिस्ट न मिलने से ग्रामीण और अधिकारी दोनों परेशान हैं। ब्लॉक हथगांव और हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर के मजरे इदरीशपुर में बीएलओ को 2003 की वोटर लिस्ट उपलब्ध नहीं होने के कारण काम बाधित हो गया है। ग्रामीणों ने मंगलवार को सपा विधायक ऊषा मौर्या को बुलाकर अपनी समस्या से अवगत कराया। विधायक ने एसडीएम खागा अभिनीत कुमार से बात कर भरोसा दिलाया कि किसी का नाम वोटर लिस्ट से कटने नहीं पाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि 2003 की वोटर लिस्ट न मिलने के कारण वे अपने रिश्तेदारों के कालम पूरे नहीं कर पा रहे हैं। मेवा लाल साहू सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि वोट कटने की चिंता से रात में नींद नहीं आती। इदरीशपुर के लोग जैसे जिला पंचायत सदस्य सूबेदार चंद्रशेखर फौजी, बबलू मौर्या, मोहम्मद इरफान, मेवालाल साहू, राम जियावान पासवान सहित अन्य दर्जनों ग्रामीण इस समस्या को लेकर चिंतित हैं। उनका कहना है कि पूरी पंचायत इस बात को लेकर दुखी है कि शायद उनका नाम वोटर लिस्ट से कट जाएगा। इस विषय पर सपा नेत्री एवं हुसैनगंज विधायक ऊषा मौर्या ने गांव में उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया कि वे चुनाव आयोग और वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता कर इस समस्या का समाधान सुनिश्चित करेंगी। वहीं ब्लॉक लेवल अधिकारी भी पूरी तरह संतुष्टि प्रदान करने में असमर्थ दिखाई दे रहे हैं। कुल मिलाकर शाहपुर ग्राम पंचायत के इदरीशपुर में वोटर लिस्ट न मिलने की वजह से ग्रामीण और अधिकारी दोनों ही चिंतित हैं, और नाम कटने के डर से पूरा गांव मानसिक तनाव में है।