शीतलहर में एडीएम का मैदानी मोर्चा, अलाव से रैन बसेरों तक लिया हाल, जरूरतमंदों को बांटे कंबल

LAKHIMPUR KHERI NEWS: कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बढ़ते असर को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह एक्टिव मोड में नजर आया। मंगलवार को एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने शहर लखीमपुर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर खुद पहुंचकर राहत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और जिला महिला अस्पताल परिसर में जल रहे अलावों और स्थापित रैन बसेरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान एडीएम ने अलावों में पर्याप्त ईंधन, उनकी निरंतरता और सुरक्षा इंतजामों को बारीकी से देखा। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि ठंड के इस दौर में किसी भी हाल में अलाव बुझने न पाए। रैन बसेरों में साफ-सफाई, रोशनी, पेयजल और ठहरने की व्यवस्था हर समय दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।एडीएम ने स्टेशन, बस स्टैंड और अस्पताल परिसर में मौजूद जरूरतमंद, निराश्रित और बेसहारा लोगों से संवाद किया और उन्हें कंबल वितरित कर ठंड से राहत पहुंचाई। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत और भरोसा साफ नजर आया। उन्होंने कहा कि रात के समय विशेष निगरानी रखी जाए और संबंधित टीमें लगातार फील्ड में रहकर अलाव और रैन बसेरों की मॉनिटरिंग करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *