स्वर्गीय सरदार जोगिंदर सिंह की स्मृति में हुआ बैडमिंटन टूर्नामेंट, बिसवां की टीम जीती फाइनल, कुल 38 टीमों ने लिया भाग

मेला मैदान मे बनेगा बैडमिंटन कोर्ट, विधायक व चैयरमैन ने की घोषणा
LAKHIMPUR KHERI NEWS: मोहम्मदी बैडमिंटन क्लब के माध्यम से स्वर्गीय सरदार जोगिंदर सिंह की याद में गोला रोड पर स्थित एक बैडमिंटन कोर्ट में टूर्नामेंट का आयोजन किया गया ,जिसमें लखीमपुर, सीतापुर ,पुवाया, शाहजहांपुर, मोहम्मदी सहित 38 टीमों ने भाग लिया ,जिसमें चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंची, सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम आफताब अमन ब  हरभजन व अमित ,दूसरी टीम  सिद्धांत , सिद्धार्थ व  नवीन व मनीष की टीम पहुंची फाइनल में बिसवां की टीम के आफताब, अमन की टीम ने  सिद्धांत की टीम को दोनों से सेट हराकर फाइनल जीता,टूर्नामेंट मे  विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह अध्यक्ष संदीप मल्होत्रा ने संयुक्त रूप से मेला मैदान में बैडमिंटन कोर्ट बनाने की घोषणा, जिससे खिलाड़ियों सहित दर्शको ने तालियां बजाकर किया इस प्रस्ताव का स्वागत किया,मुख्य अतिथि विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ,अध्यक्ष संदीप मल्होत्रा व ब्लाक प्रमुख महेंद्र बाजपेई ने संयुक्त रूप से विजेता, उपविजेता को ट्रॉफी प्रदान की,तथा सभी टूर्नामेंट के सहयोगियों को  अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा व अन्य ने भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ,इस टूर्नामेंट में प्रमुख सहयोगियों में हरभजन सिंह, संजय चतुर्वेदी, सौरभ मल्होत्रा, अतुल बाजपेई ,अनुरूप शुक्ला,का प्रमुख योगदान रहा, कमेन्ट्री अतुल वाजपेई ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *