Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LAKHIMPUR KHERI NEWS: नई दिल्ली स्थित बाबा पीर रतननाथ झंडेवाला मंदिर–दरगाह पर एमसीडी द्वारा की गई तोड़फोड़ की कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को लखीमपुर के श्रद्धालुओं ने कलक्ट्रेट तक शांतिपूर्ण पदयात्रा निकालकर विरोध जताया।श्रद्धालुओं ने सुबह अम्बेडकर पार्क से पदयात्रा शुरू की और भजन–कीर्तन के साथ मार्ग में भक्तिमय वातावरण बनाए रखा। पदयात्रा में शामिल सभी श्रद्धालु अनुशासन और शांति बनाए रखते हुए चलते रहे और प्रशासन को अपनी मांगों के प्रति अवगत कराया। कलक्ट्रेट पहुँचकर प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी दुर्गा नागपाल के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मंदिर–दरगाह से जुड़ी आस्था का सम्मान बनाए रखने और हालिया तोड़फोड़ की कार्रवाई पर पुनर्विचार करने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि धार्मिक स्थलों से लोगों की गहरी भावनाएं जुड़ी होती हैं, इसलिए किसी भी कार्रवाई से पहले संवेदनशीलता और संवाद आवश्यक है। इस मौके पर चंद्र भूषण साहनी, कुलदीप पाहवा, रवि भूषण साहनी, जितेंद्र साहनी, राकेश भसीन, दिनेश आनंद, संजीव चोपड़ा,अमित तलवार,अमनोल अरोरा, सन्नी सलूजा, रितेश भसीन, बादल साहनी, बबित सेठी, पवन सेठी, विशाल सलूजा, विक्की भसीन, अमित आनंद, समर्थ, साहनी, योगेश साहनी, शुभी साहनी, अंजू साहनी, सीमा साहनी,मधु राबड़ा, प्रतिमा भसीन,शिवानी भसीन, मधु आनंद, संगीता सलूजा, सीमा आनंद, प्रियंका साहनी, आशी सेठीआदि सेवक मौजूद रहे।
प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल धार्मिक स्थलों की सुरक्षा और श्रद्धा का सम्मान सुनिश्चित करना है, और उन्होंने प्रशासन से अपेक्षा जताई कि भविष्य में ऐसे मामलों में संवाद और संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाया जाए।