Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LAKHIMPUR KHERI NEWS: सीएचसी बिजुआ में मंगलवार को विशाल मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की जिला स्तरीय टीम द्वारा मरीज को उपचार व दवाएं वितरित की गई। विशाल मेगा कैंप का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख नेहा राज एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुभाष वर्मा द्वारा किया गया। साथ में ब्लॉक प्रमुख पति और प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। शिविर मे 280 मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया गया और 45 मानसिक मंदित बीमार व्यक्तियों का मानसिक परीक्षण करते हुए दवा भी दी गई। डॉ सुभाष वर्मा, चिकित्सा अधीक्षक द्वारा बताया गया कि आज मानसिक स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आज लोगों को खास कर ग्रामीण अंचलों में रहने वाले लोगों को झाड़ फूंक व ओझा हकीम से दूर रहकर मानसिक बीमारियों के इलाज को करवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है और इसके लिए डॉक्टर की टीम जिला अस्पताल सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और ब्लॉक स्तर पर कैंप लगाकर अपनी सेवाओं को दे रही है ल। विशाल मानसिक स्वास्थ्य शिविर में जिला पुरुष अस्पताल से मनोचिकित्सक डॉ अखिलेश शुक्ला द्वारा कैंप में मरीजों को देखा गया। इस दौरान उनके साथ मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम और एनसीडी की टीम सहित सीएससी के डॉक्टर पैरामेडिकल स्टाफ अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। मनोचिकित्सक डॉ अखिलेश शुक्ला ने इस दौरान कहा कि मानसिक रोग जैसे अनिद्रा, अवसाद, बेहोशी के दौरें आना, चक्कर आना, बुद्धि का कम विकास होना, भेद भाव, पूर्व जन्मों का अभिश्राप , सिर मे दर्द, माइग्रेन, चिंता, घबराहट, झाड फूक, उपरी शक्ति का प्रभाव, तनाव प्रबंधन, सुसाइड प्रिवेंशन आदि विषय पर जागरूक किया गया और बिना किसी झिझक के टीम के सामने आकर इलाज कराने और समाज मे व्याप्त भ्रांति को समाप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रकोष्ठ द्वारा बिजुआ क्षेत्र से आये उपस्थित जन समूह एवं सीएचओ, आशा, एएनएम, स्टाफ नर्स, अन्य कर्मचारियों को पम्पलेट वितरित कर बिमारी व उपचार के बारे मे विस्तार से बताया गया और परामर्श दिया गया। साईक्रेटिक सोशल वर्कर अतुल कुमार पाण्डेय द्वारा बताया गया कि जिला पुरुष अस्पताल के कमरा नं. 02 मे दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को ओ.पी.डी. के समय 8 बजे प्रातः से 2 बजे अपरान्ह और हेल्पलाइन नं. 9120984643 और मानसिक स्वास्थ्य टेली मानस टोल फ्री न.14416 (24×7) पर कोई समस्या होने पर सम्पर्क कर सकते हैं। चिन्हित किये गये मानसिक रूप से विमार व्यक्ति को नियमित आने व ईलाज का परामर्श दिया गया। साथ ही सामु.स्वास्थ्य केन्द्र पर प्रत्येक माह के तीसरे मंगलवार को आने की सलाह दिया गया। शिविर मे 280 मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया गया और 45 मानसिक मंदित बीमार व्यक्तियों का मानसिक परीक्षण करते हुए दवा साईक्रेटिक नर्स विवेक कुमार मित्तल द्वारा प्रदान की गई। स्तुति कक्क्ड़ नैदानिक मनोवैज्ञानिक द्वारा 02 मरीजों का मानसिक परीक्षण किया गया और बुद्धिमत्ता की जाँच की गई। एनसीडी काउंसलर राजेश पाल द्वारा काउंसलिंग की गई और स्टाफ नर्स प्रीति शर्मा द्वारा 42 मरीजों की ब्लड शुगर और बीपी की जाँच की गई। शिविर मे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मितौली से अधीक्षक डॉ सुभाष वर्मा,डॉ रिजवान, डॉ धर्मेश, अर्श काउंसलर सरिता राज, लैब तकनीशियन एकांश आर्य, विवेक कुमार एवं अन्य पैरामेडिकल स्टॉफ उपस्थित रहा।