Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LAKHIMPUR KHERI NEWS: तहसील क्षेत्र में इन दिनों पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए एसडीएम मधुसूदन गुप्ता ने आमजन को राहत पहुँचाने के लिए तत्काल कदम उठाए हैं। उन्होंने क्षेत्र के कई मुख्य चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई है। साथ ही सभी लेखपालों को अपने अपने क्षेत्र में अलाव जलवाने के साथ कम्बल वितरण के निर्देश दिए हैं।मंगलवार को एसडीएम मधुसूदन गुप्ता ने क्षेत्र के मितौली बेहजम पिपरझझला आदि जगहों पर जल रहे अलावों का निरीक्षण कर सभी लेखपालों को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहने और शीघ्रता से अलाव जलाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।क्षेत्र में इन दिनों कड़ाके की ठंड शुरू हो गयी है, जिसको देखते हुए एसडीएम ने तत्काल ठंड के प्रकोप से परेशान राहगीरों, गरीब और निराश्रित लोगों को राहत देने के उद्देश्य से खुद निगरानी करते हुए यह सुनिश्चित किया कि लोग अलाव का लाभ उठा सकें. एसडीएम ने कहा ठंड के मौसम में कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे ठिठुर ना पाये इसके लिए उन्होंने तहसील में रैन बसेरों का इंतजाम किया है। सभी लेखपालों को अपने क्षेत्र में अलाव जलवाने व कंबल वितरण के निर्देश दिए हैं। साथ ही बताया क्षेत्र में बराबर गरीब निराश्रित लोगों को कम्बल वितरण किया जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने एसडीएम की इस पहल की सराहना की है, जिससे उन्हें अत्यधिक ठंड से निपटने में मदद मिल रही है।