कोचिंग जा रही दो छात्राओं से कथित गैंगरेप मामले में एक छात्रा के साथ दुष्कर्म की हुई पुष्टि

LAKHIMPUR KHERI NEWS: कोचिंग जा रही दो नाबालिग छात्राओं के साथ कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना लखीमपुर बेहजम के बीच कैमासुर गांव के पास फरधान थाना क्षेत्र की है।पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के नेतृत्व में गठित टीमों ने जांच शुरू कर दी है। मेडिकल जांच में एक छात्रा से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है जबकि दूसरी छात्रा ने ऐसी किसी घटना से इनकार किया है। जानकारी के अनुसार घटना सोमवार सुबह करीब 6बजे की है, जब दोनों छात्राएं अपने घर से कोचिंग के लिए निकली थीं। आरोप है कि उन्हें बंधक बनाकर जबरन गैंगरेप किया गया। पुलिस ने दोनों छात्राओं का मेडिकल परीक्षण कराया था । जिसमें एक छात्रा के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। वहीं दूसरी छात्रा ने दुष्कर्म जैसी घटना से इनकार किया है।आरोपियों की तलाश और पहचान के लिए पुलिस क्षेत्र के लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। इस मामले में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.।थाना प्रभारी दयाशंकर द्विवेदी ने बताया कि एक छात्रा के पास से एक मोबाइल फोन भी मिला है जिसकी कॉल डिटेल रिकॉर्ड का आने के बाद मामले की सच्चाई सामने आने की उम्मीद है। पुलिस की टीम लगातार खोजबीन कर रही है। कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कई महत्वपूर्ण  सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं जल्दी ही खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *