Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LUCKNOW NEWS: बुधवार को केंद्रीय संघर्ष समिति द्वारा आहूत हाईकोर्ट बेंच की स्थापना हेतू बुलाये गए पश्चिमी उत्तर प्रदेश बंद का राष्ट्रीय लोकदल ने किया समर्थन।
राष्ट्रीय लोकदल राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह के निर्देश पर जिला अध्यक्ष मेरठ मतलूब गौड़ ने जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शर्मा को सौंपा समर्थन पत्र। पूर्व प्रदेश महासचिव(संगठन)/प्रदेश प्रवक्ता आतिर रिज़वी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला अध्यक्ष मतलूब द्वारा समर्थन पत्र सौंपते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वर्तमान केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह द्वारा भी लगातार इस मांग का समर्थन हुआ है और वर्तमान शीतकालीन सत्र में चौधरी जयंत सिंह के निर्देश पर सांसद बिजनौर चंदन चौहान द्वारा दिनांक 10 दिसंबर को इस मुद्दे को बड़ी मजबूती के साथ उठाया मतलूब गौड़ ने कहा कि पूर्व में पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह द्वारा भी लगातार इलाहाबाद हाईकोर्ट बैंच की मांग की जाती रही है तथा राष्ट्रीय लोकदल हमेशा से हाईकोर्ट बेंच की मांग करता आया है मतलूब गौड़ ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ से 800 किलोमीटर की दूरी पर है और 1981 से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 22 जनपदों के अधिवक्ता इस मांग को लेकर आंदोलन करते आ रहे हैं। मतलूब गौड़ ने कहा कि केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय चौधरी जयंत सिंह जी पश्चिम उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद हाईकोर्ट की स्थापना किए जाने के प्रबल पक्षधर हैं इसलिए राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के निर्देश पर राष्ट्रीय लोकदल जनपद मेरठ केंद्रीय संघर्ष समिति द्वारा आहुत बंद का पूर्ण समर्थन करती है और हाईकोर्ट की स्थापना के संघर्ष में पूर्ण रूप से राष्ट्रीय लोकदल भागीदार रहेगा।मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष मतलूब गौड़, अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग सदस्य नरेंद्र खजूरी, प्रताप लोईया,अनिकेत भारद्वाज,भूदेव शर्मा,सतेंद्र तोमर,सोहराब ग्यास, विशाल एडवोकेट, रजत भैंसा एडवोकेट, नईम अख्तर महानगर अध्यक्ष, फुरक़ान अल्वी, आरिफ चौधरी, नाज़िम अबरार आदि उपस्थित रहे।