Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LUCKNOW NEWS: मंगलवार से हुआ ममता के महा अभियान का आगाज,कंबल से लेकर स्वास्थ्य एवं दिव्यांग किट का होगा सघन वितरण शीत लहर के कहर में नर सेवा नारायण सेवा की अलख जगा रहीं ममता चैरिटेबल ट्रस्ट लखनऊ गरीब- लाचार,बुजुर्गों,महिलाओं के लिए सघन कंबल वितरण महाअभियान का आयोजन प्रारम्भ करने जा रहीं है ! उक्त अवसर को जन -जन तक पहुंचाने में आप सभी की भूमिका अग्रणी रहती है, बिना आपके बिना सफल अभियान संभव नहीं होगा ! लखनऊ शहर के प्रत्येक वार्ड तथा लखनऊ के आसपास के इलाकों में कोई गरीब असहाय शीत लहर की ठंड से परेशान न हो इसका वीणा ममता चैरिटेबल ट्रस्ट ने उठाया है। इसके साथ ही दिव्यांगों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम एवं दिव्यांग उपकरण का वितरण भी किया जाएगा! ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने 8 वर्ष से चल रहे नर सेवा नारायण सेवा की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए कंबल एवं स्वस्थ्य तथा दिव्याग कित वितरण महा अभियान का शुभारम्भ करते हुए उपस्थित जनों का एवं अपने स्वयसेवको का आभार व्यक्त किया मुख्य रूप से इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारीगण, सम्मानित मीडिया बंधु एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।