दुबहा में दो अलग-अलग हादसों ने मचाई खलबली, रोशन लाल मौर्य की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत

LAKHIMPUR KHERI NEWS: तहसील निघासन के दुबहा क्षेत्र में मंगलवार को सड़क पर दो अलग-अलग हादसों ने इलाके को हिलाकर रख दिया। पहले हादसे में स्थानीय निवासी रोशन लाल मौर्य की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मात्र 20 मिनट बाद उसी इलाके में एक ट्रैक्टर की दो ट्रॉलियां पलट गईं, जो डॉ. जीतेन्द्र के मेडिकल स्टोर के सामने घटी। निघासन पुलिस ने दोनों घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है।पहला हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से रोशन लाल की मौत  का समय समथिंग साम 7:30 दुबहा क्षेत्र में रोशन लाल मौर्य सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। भारी चोटें लगने से रोशन लाल को तत्काल मौत हो गई। घटनास्थल डॉ.जीतेन्द्र के मेडिकल स्टोर के ठीक सामने था, जहां ग्रामीणों ने शोर मचाया लेकिन वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने और वाहन की तलाश शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों ने अज्ञात चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।दूसरा हादसा: ट्रैक्टर की दोहरी ट्रॉली पलटने से हड़कंप, 50 मीटर दूर घटना स्थल पहले हादसे के ठीक 20 मिनट बाद उसी सड़क पर एक ट्रैक्टर में दो ट्रॉलियां लादकर ले जाते समय वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ट्रॉलियां पलट गईं। यह घटना रोशन लाल की मौत वाले स्थान से लगभग 50 मीटर दूर हुई। ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया, लेकिन भारी ट्रॉलियों के पलटने से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस प्रशासन की मशक्कत के बाद पलटी हुई गन्ना ट्रॉलियों को सड़क से हटाकर साइड में किया गया, ताकि आवागमन बाधित न हो। लोगो ने बताया कि ओवरलोडिंग और दोहरी ट्रॉली जोड़ने से हादसा हुआ।ग्रामीणों का आक्रोश: डबल ट्रॉली पर सख्त नियम की मांग स्थानीय ग्रामीणों में दोनों हादसों को लेकर भारी आक्रोश है। उन्होंने सेंटर और कैंसर वालों पर दो ट्रॉलियां जोड़कर गन्ना ले जाने का आरोप लगाते हुए कहा,शासन-प्रशासन को नियम बनाकर रखने चाहिए। जो भी व्यक्ति डबल ट्रॉली जोड़कर आएगा, उनका गन्ना न लिया जाए।” ग्रामीणों का मानना है कि खेती के मौसम में ओवरलोडिंग सड़क हादसों को न्योता दे रही है। उन्होंने मृतक परिवार को मुआवजा और दोषियों पर त्वरित एक्शन की मांग की।निघासन थाना प्रभारी महेश चंद्र ने बताया कि दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच चल रही है। अज्ञात वाहन चालक की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं, ट्रैक्टर चालक से पूछताछ की जाएगी। जिला प्रशासन ने सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के निर्देश जारी किए हैं।ये घटनाएं क्षेत्रीय सड़कों की बदहाली और यातायात नियमों की अवहेलना को उजागर करती हैं। प्रशासन से अपील है कि ऐसी त्रासदियों को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *