Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

मथुरा-वृन्दावन में न्यायमूर्ति अशोक कुमार के करकमलों से हुआ सम्मान
PRAYAGRAJ NEWS: शहर के वरिष्ठ पार्षद एवं प्रख्यात समाजसेवी शिवसेवक सिंह को सामाजिक सेवा एवं दिव्यांगजनों के स्वाभिमान और अधिकारों के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए “कृष्ण सुदामा श्री सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान दिनांक 14 दिसम्बर को मथुरादृवृन्दावन में आयोजित दिव्यांग स्वाभिमान सम्मान 2025 समारोह में प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में माननीय न्यायमूर्ति अशोक कुमार, उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र, पुष्पमाला एवं बुके भेंट कर देश के विभिन्न प्रांतों से चयनित 21 विशिष्ट व्यक्तित्वों को दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
इस भव्य आयोजन का आयोजन अनाम स्नेह परिवार द्वारा गोविन्द मठ, गौरी गोपाल गौशाला, परिक्रमा मार्ग, मथुरा में किया गया, जिसमें देशभर से समाजसेवी, शिक्षाविद् एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
पूर्व पार्षद कमलेश सिंह के आकस्मिक निधन के कारण वरिष्ठ पार्षद शिवसेवक सिंह कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके। उनकी ओर से यह सम्मान उनके प्रतिनिधि, वरिष्ठ समाजसेवी एवं शिक्षाविद् ब्रह्माप्रकाश तिवारी ने माननीय न्यायमूर्ति अशोक कुमार के करकमलों से ग्रहण किया। शिवसेवक सिंह के सम्मानित होने की सूचना मिलते ही प्रयागराज में जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों में हर्ष की लहर दौड़ गई। पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, वरिष्ठ सभासद आनंद घिड़ियाल, अजय यादव, सुनीता दरवारी, कुसुम लता, राजू शुक्ला, अशोक सिंह, मुकुंद तिवारी, भोला तिवारी, आशीष तिवारी, नेम यादव, दिलीप जायसवाल, कॉमरेड डॉ. कमल उसरी, कर्मचारी नेता रविशंकर मिश्र, अवनीश मिश्र, दिनेश गुप्ता, पूर्व पार्षद छेदी, चन्द्र प्रकाश, आनंद अग्रवाल, वरिष्ठ पार्षद मुकेश लारा, पूर्व पार्षद अनिल गुप्ता, अशोक कुमार, समाजसेवी श्रीनारायण यादव, पूर्व सांसद नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल एवं ज्ञान सिंह पटेल सहित अनेक लोगों ने उन्हें इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।