Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन के पास तमिलनाडु के पूज्य संत तिरूवल्लुवर की नवीन प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आज रामलला का भव्य मंदिर अयोध्या में बन चुका है। वहां पर प्राण प्रतिष्ठा और ध्वज पताका कार्यक्रम को सब लोगो ने देखा है। उन्होंने कहा कि वह राममंदिर नहीं, राष्ट्रमंदिर है, राज्य के स्वाभिमान का प्रतीक है, राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। यह एकता का समय है, अब परिवार, जाति, क्षेत्र के नाम पर नहीं, राष्ट्र, भारत माता के नाम पर अपने आपको न्यौछावर करने का समय है। उन्होंने सभी से विकसित भारत 2047 के लिए विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश व विकसित प्रयागराज के कार्य को लेकर आगे बढ़ने का आह्वाहन किया। उन्होंने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत का यह श्रेष्ठ दृश्य है कि तिरूवल्लुवर जी की प्रतिमा तमिलनाडु में लग सकती है, तो उनकी प्रतिमा उत्तर प्रदेश और प्रयागराज में भी लग सकती है।