Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

भारत स्काउट गाइड एवं विभिन्न स्कूलों के बच्चों एवं उपस्थित लोगो के द्वारा सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का किया गया गायन
PRAYAGRAJ NEWS: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को भारत स्काउट एंड गाइड इंटर कालेज, मम्फोर्डगंज में विजय दिवस के अवसर पर आयोजित सामूहिक वंदेमातरम् गायन समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने प्रो0 गिरीश चन्द्र त्रिपाठी, पद्वमश्री डॉ0 सोमा घोष तथा गुणवन्त सिंह कोठारी जी के साथ दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री जी ने शहीदों के परिजनों संतोष देवी पत्नी स्व0 हवलदार लालमनी यादव, राधा देवी पत्नी स्व0 सिपाही शिवपूजन द्विवेदी, पूजा यादव पत्नी हवलदार स्व0 नंद लाल यादव एवं इंदिरा देवी पत्नी सिपाही स्व0 राम भारत को अंगवस्त्र, मोमेंण्टों देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में भारत स्काउट गाइड एवं विभिन्न स्कूलों के बच्चों एवं उपस्थित लोगो के द्वारा सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया गया।