जागृत हिंदू समाज देश के विकास में कर रहा योगदानः युद्धवीर

नवधन मंडल में आयोजित किया गया विराट हिंदू सम्मेलन
फोटो-कार्यक्रम में मंचासीन मुख्यअतिथि
BHADOHI NEWS: डीघ ब्लॉक के नवधन मंडल में मंगलवार को सकल हिंदू समाज समिति के तत्वावधान में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रुप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र सेवा प्रमुख युद्धवीर जी मौजूद रहे। इस दौरान युद्धवीर जी ने कहा कि हमारी संस्कृति जात-पात छुआ-छूत का कोई स्थान नहीं है। जागृत हिंदू समाज भारत देश को परम वैभव पर ले जाने के लिए प्रयासरत है और इसका सकारात्मक पहलू दिखाई भी दे रहा है। उन्होंने पंच परिवर्तन का मंत्र आत्मसात करने पर बल देते हुए कहा कि सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, स्वदेशी का भाव एवं नागरिक कर्तव्य विषय पर विस्तार से अपनी बात रखी। कार्यक्रम में सर्वप्रथम भजन हनुमान चालीसा हवन के कार्यक्रम सम्पन्न हुए तत्पश्चात मंचीय कार्यक्रम प्रारम्भ हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पृथ्वीपाल जी, विशिष्ट अतिथि सुरेश बहादुर यादव एडवोकेट मुंबई हाईकोर्ट, समाजसेविका रेनू पांडेय एवं ग्राम प्रधान कृष्ण मुरारी कनौजिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मध्य प्रदेश अशोक नगर से पधारे नीलम सिंह यादव और क्षेत्रीय भजन गायक वशिष्ठ मिश्र ने संयुक्त रूप से सुप्रसिद्ध भक्त सम्राट रविन्द्र जैन की आवाज में भजन और गीत गाकर उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के समापन पर भारत माता की आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार एवं किसान नेता श्री अरूणेन्द्र चतुर्वेदी ने आए हुए सभी अतिथियों एवं जनसमुदाय का आभार प्रकट किया। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक कमलेश जी, देवीशंकर पांडेय, दिपेंद्र जी, कैलाश जी, दयाशंकर गिरि, रमाशंकर, रमाकांत, कपूर चंद, निहाल, अंबरीष आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। संचालन वरिष्ठ स्वयंसेवक संजय मिश्र ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *