अध्यक्ष पद के लिए दो सहित कुल 12 ने खरीदा नामांकन पत्र

डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के वार्षिक 2025-26 के चुनाव की तैयारी शुरू

BHADOHI NEWS: डिस्ट्रिक बार एसोसिशन के वार्षिक 2025-26 के चुनाव को लेकर राजनीतिक पारा गर्म हो गया है। इन दिनों नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। मंगलवार को अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं महामंत्री पद के लिए प्रत्याशियों ने पर्चों को खरीदने का काम किया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष एवं सदस्य एल्डर्स कमेटी सोहनलाल मिश्र ने बताया कि आज अध्यक्ष पद के लिए सुशील कुमार चैबे, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव ने नामांकन पत्र खरीदा है। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सुभाष शंकर दुबे एवं राम शिरोमणि यादव ने तथा महामंत्री पद के लिए जय प्रकाश मौर्य, सुनील कुमार शुक्ल ने नामांकन पत्र लिया। वहीं उपाध्यक्ष 10 साल के ऊपर योगेश कुमार मिश्र, सुशील कुमार तिवारी तथा कोषाध्यक्ष पद पर प्रमोद कुमार तिवारी, हरिओम बिंद, संयुक्त सचिव पद को बंश कुमार पांडेय, राहुल कुमार ओझा ने अपना नामांकन पत्र कमेटी के सदस्यों को सौंपा। बताया कि नामांकन के लिए चार दिन और अभी बाकी है। उसके बाद पत्रों की जांच, नाम वापसी एवं मतदान की प्रक्रिया को पूरा कराया जाएगा। उधर, चुनावी समर में कूदे प्रत्याशियों ने जीत को वोटरों को रिझाने का काम शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *