रेलवे मजदूर आंदोलन के नायक जॉन बेंजामिन की 126वीं जयंती मनाई गई

JHANSI NEWS: नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन, कारखाना शाखा झाँसी के तत्वावधान में कॉमरेड जॉन बेंजामिन की 126वीं जयंती कॉ. जॉन बेंजामिन पार्क में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष रामकुमार परिहार ने की।
मुख्य वक्ता आफ़ाक अहमद ने जॉन बेंजामिन के जीवन, संघर्ष और भारतीय रेलवे मजदूर आंदोलन में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने 1930 में हुई ऐतिहासिक हड़ताल और 40 दिन तक चले मजदूर आंदोलन के महत्व को साझा किया। इस अवसर पर केंद्रीय पदाधिकारी श्रीमती ऊषा सिंह, पूर्व मुख्यालय मंडल के संयुक्त सचिव आफाक अहमद, पूर्व शाखा अध्यक्ष आशीष नायक, शाखा कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, उपाध्यक्ष दयाशंकर यादव, सहित अनेक साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन यूसुफ खान ने किया। अंत में शाखा अध्यक्ष रामकुमार परिहार ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *