Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
JHANSI NEWS: बंशी वाले हनुमान जी बाबा के पावन मंदिर प्रांगण में सामाजिक सेवा एवं धार्मिक आस्था के संगम का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जहाँ विशाल भंडारा एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अनिल यादव (अन्नी) के तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक रवि शर्मा रहे, जिन्होंने हनुमान जी के दर्शन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में आपसी भाईचारे और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भाजपा महानगर जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को कंबल वितरण करना सच्ची सेवा है और ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता आवास विकास नंदनपुरा व्यापार मंडल के संरक्षक राजकुमार यादव ने की, जबकि अध्यक्ष अवनीश खरे द्वारा प्रदान किया गया। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।
भंडारे में दूर-दराज से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं एवं गरीब जरूरतमंद लोगों को भोजन प्रसाद कराया गया तथा ठंड से राहत हेतु कंबलों का वितरण किया गया। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर “जय बजरंगबली” के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक, व्यापार मंडल के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। समापन पर आयोजक अनिल यादव (अन्नी) ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान संजीव बुधौलिया, अनिल यादव,रुद्राक्ष गुप्ता, यमन यादव, आशीष सिंह, बाबा यादव, गोपाल यादव, बट्टू यादव, विद्याप्रकाश पूर्व सभासद नगर निगम, पप्पू यादव, आशीष, राहुल,दिनेश प्रताप सिंह बंटी राजा सभासद नगर निगम,मान सिंह यादव,राम सिंह, रवि गोस्वामी,राजेन्द्र, हरिओम यादव, आदि लोग मौजूद रहे. आभार भाजपा वरिष्ठ नेता रामकुमार ठाकुर ने व्यक्त किया.