जिला कारागार में इस्कॉन मंदिर द्वारा गीता वितरण एवं हरि कीर्तन का आयोजन किया गया

JHANSI NEWS: एकादशी के पावन अवसर पर इस्कॉन मंदिर झांसी द्वारा जिला कारागार झांसी में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत कैदियों के बीच हरि कीर्तन, प्रवचन तथा श्रीमद्भगवद गीता का वितरण किया गया। इस अवसर पर इस्कॉन झांसी से मंदिर अध्यक्ष श्रीमान ब्रजभूमि दास, मंदिर उपाध्यक्ष श्रीमान प्रिय गोविंद दास साथ ही अपर जिला जज शरद कुमार चौधरी जी ,वरिष्ठ जेल अधीक्षक विनोद कुमार सोनी, चिकित्सा अधिकारी  राम स्वरूप श्रीवास्तव, जेलर अंजनी कुमार गुप्ता,  उप कारापाल  विप्लव श्रीवास्तव, सुरेंद्र कुमार एवं अन्य जेल कर्मियों एवं  दामोदर बंधु दास सहित अन्य भक्त उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों कैदियों ने सहभागिता की। प्रवचन के दौरान  ब्रजभूमि दास महाराज ने श्रीमद्भगवद गीता के संदेशों पर प्रकाश डालते हुए कैदियों को क्रोध, मोह और गलत प्रवृत्तियों से दूर रहने की सीख दी। उन्होंने कहा कि गीता का उद्देश्य आत्मसंयम, धैर्य और सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देना है, जिससे व्यक्ति अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है। कार्यक्रम के समापन पर कैदियों के बीच श्रीमद्भगवद गीता का वितरण किया गया। आयोजन को लेकर कारागार प्रशासन एवं कैदियों द्वारा सराहना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *