जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित वन स्टाप सेंटर का औचक निरीक्षण कर संबंधित को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

JALAUN NEWS: उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा  जनपद न्यायाधीश जालौन द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आज अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती पारुल पँवार द्वारा जिले में कलैक्ट्रेट परिसर में संचालित वन स्टाप सेन्टर का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने बहुत बारीकी से व्यवस्थाओं को परखा और आवश्यक दिशा-निर्देश भी कर्मचारीगण को दिये। सखी वन स्टाप सेन्टर, उरई में सेन्टर मैनेजर/ मनो-परामर्शदाता श्रीमती अंजना, स्टाफ नर्स श्रीमती शारदा पाल सहित कर्मचारी उपस्थित मिले। अपर जिला जज/सचिव, श्रीमती पारुल पँवार ने महिला कल्याण विभाग जनपद जालौन द्वारा संचालित सखी वन स्टाप सेन्टर में महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु विभिन्न हित धारकों एवं सेवा प्रदाताओं के साथ अभिमुखीकरण, परामर्श, विधिक सहायता, चिकित्सा सुविधा, पुलिस रिर्पोटिंग, रेस्क्यू सुविधा दिलाये जाने की समीक्षा की गयी। सेन्टर पर एक पीड़िता मौजूद मिली, जिनकी सुरक्षा एवं उनके पुर्नस्थापन के सम्बन्ध में प्रबन्धक को दिशा-निर्देश दिये गये। सखी वन स्टाप सेन्टर प्रशासन को सभी कमरों की प्रतिदिन सफाई कराने, सैनीटाईजेशन और कीटनाशक का छिड़काव तथा फॉगिंग कराने का निर्देश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *