Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JALAUN NEWS: उरई कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत मोहल्ला बघौरा में मंगलवार रात शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। बुधवार को घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।आवेदक दीपक जाटव ने कोतवाली उरई में तहरीर देकर बताया कि उसके भाई महेन्द्र जाटव उर्फ बॉबी (35) निवासी बघौरा को जीशान, राजा और अल्ताफ अपने साथ ले गए थे। बाद में पता चला कि तीनों ने महेन्द्र की हत्या कर दी।सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नगर और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फील्ड यूनिट टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।पुलिस ने दीपक जाटव की तहरीर के आधार पर जीशान, राजा और अल्ताफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ में जीशान और राजा ने बताया कि वे लोग मंगलवार रात साथ बैठकर शराब पी रहे थे, इसी दौरान झगड़ा हो गया। आवेश में आकर उन्होंने महेन्द्र पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त ईंट (आलाकत्ल) बरामद कर ली है।घटना की जांच सीओ कालपी के पर्यवेक्षण में की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।