Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KUSHINAGAR NEWS: स्थानीय विकास खंड के धौरहरा पांडेयपट्टी निवासी लोकतंत्र रक्षक सेनानी व संगठन के कुशीनगर जिला संरक्षक, 84 वर्षीय जितेंद्र पांडेय शैलानी का बुधवार की सुबह गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।nबुधवार दोपहर बाद परिजन उनके पार्थिव शरीर को गोरखपुर से उनके पैतृक गांव लेकर पहुंचे। गांव पहुंचने पर उपजिलाधिकारी कसया डॉ. संतराज सिंह बघेल ने उनके पार्थिव शरीर पर तिरंगा ओढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात कुकुत्था(घाघी)नदी के तट पर नायब तहसीलदार कसया संदीप कुमार की उपस्थिति में शासन की ओर से स्वर्गीय पांडेय को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।अंत्येष्टि क्रिया के दौरान उनके पुत्र पुण्यप्रकाश पांडेय ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर परिजनों में एडवोकेट नरेंद्र पांडेय, एडवोकेट कृष्ण कुमार पांडेय, महेंद्र कुमार पांडेय सहित ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय बहादुर सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान विनय तिवारी, लोकतंत्र रक्षक सेनानीगण बंका सिंह, मिथिलेश्वर पांडेय, रालोद प्रदेश सचिव सिया शरण पाण्डेय, राधाकृष्ण सिंह,केश्वर गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता केदार सिंह, राजस्वकर्मी नंदलाल पाठक, सन्नी गुप्ता, लव पांडेय, मुकुल पांडेय, जितेंद्र प्रसाद, सियाशरण पांडेय, डॉ. सुधाकर तिवारी, एडवोकेट रामाश्रय पांडेय, रविंद्र पांडेय, गिरीश पांडेय, मार्कण्डेय पांडेय, प्रभाकर पांडेय, सागर बरनवाल, घनश्याम पांडेय, गुमानी अली, भोला प्रसाद, रोज हसन, केशव पांडेय, योगेंद्र मणि त्रिपाठी, सुरेंद्र मणि त्रिपाठी, हरीश मणि, राजू मणि, रमेश, गुरुदत्त उपाध्याय,अम्बरीष समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।