Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

स्व. नवल किशोर सामाजिक चिंतक थे: जय प्रकाश निषाद
KUSHINAGAR NEWS: स्व नवल किशोर सिंह की 34 वीं पुण्यतिथी के अवसर पर साखोपार में आयोजित नवल स्मृति समारोह में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय एकता कुश्ती में पहलवानों ने अपने प्रतिद्वंदियों को आसमान दिखाया।
बुधवार को आयोजित स्मृति समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद जय प्रकाश निषाद ने कहा कि स्व. नवल किशोर सामाजिक चिंतक थे जिन्होंने आजीवन समाज, साहित्य की सेवा के साथ हर जरूरतमंद की मदद की। विधायक विनय बिहारी ने कहा कि खेल प्रतियोगिता हमें प्रेम वसुधैव कुटुंकम का संदेश देता है। विधायक चेतन आनंद ने कहा कि अपने पूर्वजों को याद करना प्रेरक है। यह पाठ यशस्वी नवल परिवार ने पढ़ाया है। इसके लिए दिल से धन्यवाद देता हूं।विधायक रणधीर सिंह ने कहा कि हमारे पहलवानो ने दुनिया में देश का नाम रोशन किया है। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जेपी शाही ने कहा कि हमारे भारतीय संस्कृति में पुरानी खेल विधा कुश्ती है। नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश ने कहा कि सशक्त भारत बनाने के लिए यंग इंडिया कदम आगे बढ़ा चुका है। अतिथियों ने आयोजन के लिए नवल किशोर सिंह सेवा संस्थान के अध्यक्ष व एबीपीएसएस प्रदेश अजय प्रताप नारायण सिंह व परिवार की सराहना की। अतिथियों सहित स्व सिंह के परिजन बीओसीडब्ल्यू बोर्ड मेम्बर अभय प्रताप नारायण सिंह, पीयूष प्रताप नारायण सिंह, प्रधान शैलेश प्रताप नारायण सिंह, अधिवक्ता कुशल प्रताप नारायण सिंह, सत्यम प्रताप, शिवम सिंह, सुंदरम सिंह, भुवनेश, सुरजदेव आदि सहित अतिथियों ने स्व0 नवल किशोर सिंह व स्व विजय प्रताप नारायण सिंह के समाधि पर पुष्पार्चन किया। आयोजकों ने अतिथियों का माल्यार्पण स्वागत किया और कलाकारों, अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कुश्ती दंगल के शुभरम्भ के पहले अखाड़े पर हनुमान जी का पूजन अर्चन कर किया गया। कुश्ती का शुभारम्भ पूर्व सांसद जय प्रकाश निषाद, लोरिया विधायक विनय बिहारी, विधायक रणधीर सिंह, अजय शाही, राज्य मंत्री लाल बाबू बाल्मीकि, हरिनाथ भाई, पूर्व मंत्री छट्ठू राम, विजय कुमार, आशुतोष बहुगुणा, नपा कुशीनगर प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, बिक्रमा यादव, एबीपीएसस राष्ट्रीय सचिव सुनील चौधरी, राजेंद्र उर्फ मुन्ना, विधायक चेतन आनंद, डॉ आयुषी सिंह तोमर सहित ग्राम प्रधान गण ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। कुश्ती में धर्मराज मेरठ – राजू बरवा, आशीष गोरखपुर – चंदेश्वर पडरौना, आदित्य गोरखपुर – अंकित बरवा, विवेक गोरखपुर – विकास बरवा, बराबर वहीं इरशाद गोरखपुर ने गोविंद बभनौली, सत्यम गोरखपुर ने शिवा नंद मेरठ को हराया। कुश्ती संचालन पवन कुमार उपाध्याय, बजरंगी यादव, धनंजय सिंह, रविन्द्र पटेल, गुड्डू यादव, जावेद व रेफरी पंकज यादव की देखरेख 35 जोड़ी कुश्ती हुई। बुजुर्ग पहलवानों की कुश्ती शानदार रही। इस अवसर पर भजन कीर्तन, गीत संगीत का आयोजन किया गया। विधायक विनय बिहारी की गीतों पर श्रोता खूब झूमे। जीटीवी सारे गामा पा विनर बॉलीवुड सिंगर रूपेश मिश्रा, लोक गायिका अंकिशा वर्मा की जोड़ी ने शानदार प्रस्तुती दी। संगत पर जी वी एन ग्रुप, गोरखपुर के कलाकार रहे।चिकित्सा कैम्प में डा0 संजय कुमार सिंह, डा0 अजय शाही, स्टाफ ने मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवा दी। अभय सिंह व अजय सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजू सिंह, अशोक सिंह शेरा, जितेंद्र सिंह, सचिन पाठक, डीके पांडेय, मोहन चौहान, अनिल प्रताप राव, ज्ञान वर्द्धन गोविंद राव, गुफरान बख्शी, नूतन दूबे, सन्नी कुमार, बृजेंद्र प्रताप सिंह सहित हजारों लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर सहभोज का आयोजन हुआ।