सर्दी से राहत हेतु अतिजरूरतमंद बुजुर्गों व दिव्यांगजनों को बांटे गए कंबल

FATEHPUR NEWS: सर्दी के प्रकोप से किसी को परेशानी न हो, इसी भाव से पूर्व वर्षों की भांति बुधवार को इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान एवं डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चेयरमैन फतेहपुर व कार्यकारिणी सदस्य इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा चिन्हित अतिजरूरतमंद बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों को कंबल वितरित किए गए।
डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि गड़रियनपुरवा में 5, कांशीराम कॉलोनी (महर्षि विद्या मंदिर के पीछे) में 5 तथा अस्ती स्थित कांशीराम कॉलोनी में 5 कुल 15 कंबल वितरित किए गए। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में अन्य वार्डों में भी जरूरतमंदों को चिन्हित कर कंबल उपलब्ध कराए जाएंगे। इस अवसर पर प्रमुख सहयोगी के रूप में चैतन्य कुमार, संयोजक दिव्यांग प्रकोष्ठ इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *