Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: जनपद में हनुमान चालीसा पाठ परिवार ट्रस्ट के तत्वावधान में संचालित सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम का शुभारंभ नवीन शक्ति केंद्र श्री चित्रगुप्त जी मंदिर, शहर के चंदियाना में भक्ति, श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ट्रस्ट के विनीत श्रीवास्तव एवं हिमांशु श्रीवास्तव के सौजन्य से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत परिवार ट्रस्ट के संचालक संदीप श्रीवास्तव द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई। इस अवसर पर उन्होंने विनीत श्रीवास्तव को भगवद्गीता की पवित्र प्रति भेंट की तथा उपस्थित सभी सनातनी बंधुओं के सुख-समृद्धि और मंगलकामना की। भक्ति भाव से ओत-प्रोत वातावरण में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने जाति-पाति की दीवारों को तोड़ते हुए सनातन समाज में आपसी भाईचारे, एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया। “जय श्रीराम”, “हम हिंदू भाई-भाई” और “जाति-पाति की करो विदाई” जैसे गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा, जिससे कार्यक्रम का वातावरण और अधिक ऊर्जावान बन गया। हनुमान चालीसा पाठ के पश्चात कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं को मुंह मीठा कराया गया। कार्यक्रम ने धार्मिक एकता, सामाजिक समरसता और सनातन मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश देते हुए क्षेत्र में सकारात्मक और सौहार्दपूर्ण वातावरण का निर्माण किया।
इस अवसर पर परिवार ट्रस्ट के संरक्षक सुशील श्रीवास्तव एवं संजय सिंह, व्यवस्था प्रमुख आशीष श्रीवास्तव, संयोजक दिनेश सक्सेना, शक्ति केंद्र व्यवस्थापक अंशु, देवांश जन्मदिन प्रमुख आशीष पटेल सहित सनी श्रीवास्तव, ज्ञान श्रीवास्तव, अरविंद नारायण मिश्रा, प्रीतेश श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, हिमांशु श्रीवास्तव, सचिन गुप्ता, विकास श्रीवास्तव, विनीत श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव अन्नू, विवेक श्रीवास्तव, सुनील वर्मा, प्रमोद श्रीवास्तव, कमलेश श्रीवास्तव, दीपक (सभासद, आवास विकास कॉलोनी) सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।