Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद भर में चला विशेष अभियान
FATEHPUR NEWS: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति फेज–5.0 अभियान के अंतर्गत बुधवार को पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों पर गठित मिशन शक्ति एवं एण्टी रोमियो टीमों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूलों/कॉलेजों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। एण्टी रोमियो टीमों द्वारा महिलाओं को शासन एवं विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना आदि के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही महिलाओं की सहायता हेतु उपलब्ध विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए पंपलेट वितरित किए गए। इसमें वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112 (पैनिक बटन का डेमो), सीएम हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन 102, एम्बुलेंस सेवा 108, महिला हेल्पलाइन 181 तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 शामिल रहे। पुलिस टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने, किसी भी प्रकार की असुविधा या उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल सहायता लेने और निडर होकर अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया। अभियान के माध्यम से जनपद में महिला सुरक्षा को लेकर सकारात्मक संदेश दिया गया।