Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

अपेक्षित कार्यवाही/प्रगति न पाए जाने पर सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश
KAUSHAMBI NEWS: जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने एन.आई.सी. सभागार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए निरीक्षण, एकत्र किए गए नमूनों, जब्त की कार्यवाही, लाइसेन्स निलम्बन व लम्बित वाद की समीक्षा के दौरान अपेक्षित कार्यवाही/प्रगति न पाए जाने पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने सहायक आयुक्त, खाद्य को खाद्य सुरक्षा अधिकारी वार लक्ष्य आवंटित कर अपेक्षित कार्यवाही/प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेरिट के आधार पर कार्यवाही किया जाय तथा किसी व्यापारी को अनावश्यक परेशान न किया जाय। उन्होंने न्यायालय में लम्बित प्रकरणों पर पैरवी करने एवं मिलावटी खाद्य पदार्थो के विरूद्ध नियमित रूप से कार्यवाही सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने औषधि निरीक्षक को और प्रवर्तन कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।