Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

BHADOHI NEWS: दिसंबर का महीना आते ही सर्दी ने अपना असल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। रात होते ही कोहरा और ठंडी हवा लोगों की परेशानी बढ़ा रही है, लेकिन नगर पालिका की अलाव व्यवस्था गायब है। पूर्व सभासद मो0 दानिश सिद्दीकी ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि हर साल इस महीने की शुरुआत से ही नगर पालिका सार्वजनिक जगहों पर अलाव की व्यवस्था कर देती थी, लेकिन इस साल अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है। सिद्दीकी ने कहा जनहित के लिए सार्वजनिक स्थानों पर जहा पूर्व में नगर पालिका द्वारा चिन्हित कर के अलावा जलवाने का कार्य करती थी। ऐसे स्थानों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था करे और मस्जिदों व मंदिरों के सामने भी अलाव जलवाए ताकि श्रद्धालुओ को भी इस कड़ाके की सर्दी में प्रार्थना के बाद शरीर गरम करने का मौका मिल सके।किसी के घर दुख पड़ने पर काफी सारे लोगो का आना जाना होता है ऐसी जगहों पर भी नगर पालिका अपनी तरफ से सभासद के माध्यम से अलाव जलवाने की व्यवस्था करे। जिससे दूर दराज से आने वालों व दुख में शामिल लोगों को बैठने में कोई दिक्कत न हो। आये हुए लोग भी सुरक्षित रहे।