Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

SONBHADRA NEWS: आइडियल होमियोपैथिक वेलफेयर आर्गेनाइजेशन शाखा सोनभद्र की बैठक डॉ आनंद नारायण की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 10 एवं 11 जनवरी 2026 को आचार्य शांति सागर सभागार हरिपर्वत आगरा उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित है। संगठन के द्वितीय अखिल भारतीय होमियोपैथिक मेडिकल कांग्रेस (स्वास्थ्य संगोष्ठी) कार्यक्रम मे सोनभद्र के चिकित्सको की सहभागिता पर चर्चा हुई। बैठक में अपना विचार व्यक्त करते हुए डॉ सी बी डी पांडेय ने कहा कि-“देश भर के होम्योपैथिक चिकित्सकों के 2 दिवसीय कार्यक्रम में वैज्ञानिक संगोष्ठी देशभर के होम्योपैथिक चिकित्सकों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले विषय शोधपत्र आदि पर चर्चा भी की गई। बैठक में डॉ रवि शंकर मिश्रा, डॉ गौरव कुमार सिंह, डॉ प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ अभिषेक देव पांडेय, डॉ सरोज कुमार सिंह, डॉ अमित कुमार सहाय, डॉ अक्षय कुमार मिश्रा, सुशील पांडेय , कमलेश कुमार, शशि त्रिपाठी, अक्षय कुमार उपस्थित रहे. दूरसंचार द्वारा डॉ कुसुमाकर श्रीवास्तव ने भी कार्यक्रम में चलने के लिए प्रेरित किया.