Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

BHADOHI NEWS: बुधवार को मो0 दानिश सिद्दीकी पूर्व सभासद पचभैया ने नवनिर्वाचित CEPC उपाध्यक्ष असलम महबूब साहब को फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ कालीन निर्यातक असलम मेहबूब साहब के कारपेट एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (CEPC) के उपाध्यक्ष बनने पर कालीन नगरी भदोही में हर्ष और गर्व का माहौल है। एक लंबे अंतराल के बाद भदोही को यह अहम जिम्मेदारी मिली है, जिसे कालीन उद्योग के लिए शुभ संकेत माना जा रहा है। उनके उपाध्यक्ष बनने से न केवल कालीन निर्यात को नई मजबूती मिलेगी, बल्कि भदोही और आसपास के क्षेत्रों में कालीन उद्योग से जुड़ी समस्याओं के निवारण के लिए भी मजबूती से आवाज उठेगी। कारीगरों की मजदूरी, कच्चे माल की उपलब्धता, निर्यात प्रक्रियाओं की जटिलताएँ, जीएसटी व अन्य नीतिगत अड़चनें—इन सभी मुद्दों पर ठोस पहल की उम्मीद जताई जा रही है।
विशेष रूप से छोटे और मझले निर्यातकों के लिए यह नई उम्मीद लेकर आया है। उन्हें नए आयाम, बेहतर मंच और नीतिगत सहयोग मिलने की संभावना है, जिससे वे वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धा कर सकेंगे। उद्योग जगत का मानना है कि असलम मेहबूब साहब का अनुभव और दूरदर्शिता भदोही के कालीन उद्योग को नई दिशा देगी। कालीन नगरी के निर्यातकों, कारीगरों और व्यापार से जुड़े लोगों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में भदोही की पहचान देश–विदेश में और सशक्त होगी।