अज्ञात व्यक्ति का शव मिला:पुलिस ने पहचान के लिए शव मोर्चरी में रखवाया, जांच में जुटी पुलिस

LAKHIMPUR KHERI NEWS: रेलवे स्टेशन के सामने एक रैन बसेरे के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। बुधवार, 17 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 1:30 बजे सदर कोतवाली क्षेत्र की संकटा देवी चौकी प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने इसकी जानकारी दी।पुलिस को सुबह शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पहचान के लिए शव को मर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है। चौकी प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि शव लखीमपुर रेलवे स्टेशन के सामने बने रैन बसेरे के पास से बरामद हुआ है। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि मृतक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था और वह अक्सर स्टेशन के आसपास घूमता रहता था। फिलहाल, पुलिस शव की शिनाख्त का प्रयास कर रही है, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *