Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

अब तक नहीं लगा आरोपियों का कोई सुराग
LAKHIMPUR KHERI NEWS: फरधान थाना क्षेत्र में कोचिंग की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। एसपी संकल्प शर्मा ने सुरक्षा में लापरवाही बरतने पर फरधान थाने के प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर द्विवेदी, लीलाकुआं चौकी इंचार्ज संदीप यादव और बीट सिपाही रामबली को निलंबित कर दिया है। इस सनसनीखेज वारदात को 48 घंटे से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। न तो घटना से जुड़ा ऐसा कोई ठोस सुराग ही पुलिस के हाथ लगा है, जिससे घटना का खुलासा हो सके। फरधान थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की सुबह सहेली के साथ कोचिंग जा रही 17 वर्षीय छात्रा के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस ने एक नामजद सहित तीन आरोपियों पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की थी। इस घटना के खुलासे के लिए लगभग 20 से अधिक संदिग्ध लोगों से पुलिस पूछताछ कर चुकी है, लेकिन अब तक पुलिस के हाथ ऐसा कोई सुराग नहीं लगा, जिससे आरोपियों के बारे में पता लग सके। वहीं एसपी ने इंस्पेक्टर-दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।