Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

लखीमपुर खीरी में परिवहन विभाग ने की 14 वाहन सीज और 22 चालान की कार्रवाई
LAKHIMPUR KHERI NEWS: को जिले की सड़कों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने ओवरलोड और गन्ना परिवहन में प्रयुक्त ओवरहाइट वाहनों पर शिकंजा कसा। एआरटीओ शशि भूषण पांडे और पीटीओ डॉ. कौशलेंद्र अलग-अलग मार्गों पर मुस्तैद दिखाई दिए। गत दिवस विभाग ने कुल 12 चालान काटे और सात ओवरलोड एवं ओवरहाइट वाहनों को सीज किया। वहीं दो अन्य मामलों में भी वाहनों के सीजर की कार्रवाई की गई। बुधवार को विभागीय अफसरों ने विभिन्न मार्गों पर चार ओवरलोड वाहनों को सीज किया और 10 वाहनों का चालान किया। वही देर रात। निघासन क्षेत्र में दो ट्राली जोड़कर गाना परिवहन करने वाली ट्रैक्टर ट्राली को सीज किया गया। एआरटीओ शशि भूषण पांडे ने कहा कि यह अभियान सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने, दुर्घटनाओं को रोकने और नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए चलाया गया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि भविष्य में ओवरलोडिंग और ओवरहाइट वाहनों पर कोई ढील नहीं बरती जाएगी। सड़क पर सुरक्षित परिवहन और आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वाहन चलाते समय नियमों का पालन करें और ओवरलोडिंग से बचें।