Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LUCKNOW NEWS: बुधवार को शिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक गणवेश (ड्रेस कोड) के प्रति अनुशासनहीनता व विभिन्न अनियमितताओं के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल लखनऊ पश्चिम, अवध प्रान्त द्वारा क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी एवं निदेशक माध्यमिक शिक्षा का घेराव कर ज्ञापन सौंपा गया। उक्त कार्यक्रम में लखनऊ पश्चिम जिले के अध्यक्ष सुभाष शर्मा, जिला संगठन मंत्री समरेन्द्र प्रताप सिंह, साथ ही विभिन्न प्रखंडों, आयामों, दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति की बहनों सहित सैकड़ों पदाधिकारी/सदस्य उपस्थित रहे। ज्ञापन देने के पूर्व हजरतगंज स्थित लौह पुरुष सरदार पटेल की प्रतिमा के सम्मुख भी प्रदर्शन किया गया।
विश्व हिन्दू परिषद की पाँच सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया:-
1- विभिन्न विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, विद्यालयों (सरकारी/गैर सरकारी) में अनेकों छात्राएं बुर्के में मुंह ढक कर आ रही हैं जिससे उनकी पहचान करना असंभव हो जाता है और ये पूर्ण रूप से अनुचित है। विश्वविद्यालय ,वं महाविद्यालयों की कक्षाओं में इस प्रकार मुंह ढक कर के बैठना बंद होना चाहिए, कई बार शक होता है कि बुर्के के अंदर कोई अन्य है पेपर किसी और का है क्लासेज कोई अन्य कर रहा है, अतः इस प्रकार के वस्त्र कक्षाओं में पहन कर आना प्रतिबंधित किया जाय।
2- वर्तमान समय में कई विश्वविद्यालयों में देखने में आया है कि विश्वविद्यालयों में लड़ाई झगडे बढ़ रहे है, विश्वविद्यालयों के छात्रावासों में छात्रों के साथ या उनके स्थान पर बाहरी आपराधिक प्रवृति के लोग प्रवेश करते हैं यह कार्य भी प्रतिबंधित हो। बाहरी असामाजिक तत्व वि’वविद्यालय या छात्रावासों में प्रवेश न कर सकें इसका भी ध्यान रखा जाए।
3- जिन कोचिंग संस्थाओं का रजिस्ट्रेशन नहीं उन्हें बंद कराया जा,।
4- कोचिंग संस्थाओं में मानक पूरे हैं या नहीं उसकी भी जांच कराई जाय।
5- बेसमेंट में चल रही कोचिंग संस्थाओं या लाइब्रेरी को बंद कराया जाए। जिला संगठन मंत्री, श्री समरेन्द्र जी ने बताया कि यदि यह ज्ञापन अपने उद्देश्यों में सफल नहीं हो पाता है तो संगठन व्यापक रूप से आन्दोलन करने को बाध्य होगाआदि का आयोजन किया जाएगा।