Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LUCKNOW NEWS: युवा कल्याण विभाग ने उत्तर विधानसभा में चौक स्टेडियम में विधायक खेल स्पर्धा का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि उत्तर विधानसभा विधायक डॉ नीरज बोरा ने प्रतियोगिता की शुरुआत की और खिलाड़ियों को खेल के महत्व के बारे में बताया। जिसमें विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में बालक-बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कबड्डी, खो-खो, वालीबॉल, बैडमिंटन एवं एथलेटिक्स की विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई । खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवन का मार्ग प्रशस्त करता है। सरकार गांव से लेकर राज्य स्तर तक खिलाड़ियों को उत्कृष्ट मंच उपलब्ध करा रही है।