Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

वाहिनी मुख्यालय सहित अधीनस्थ सीमा चौकियों का दो दिवसीय औपचारिक वार्षिक निरीक्षण किया गया
LAKHIMPUR KHERI NEWS: (शिजिफ हुसैन) 70वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, लखीमपुर खीरी में वी. विक्रमण उप महानिरीक्षक का दो दिवसीय औपचारिक वार्षिक निरीक्षण, सैनिक सम्मेलन एवं बड़े खाने का आयोजन lसशस्त्र सीमा बल की 70वीं वाहिनी, लखीमपुर खीरी में श्री वी. विक्रमन, क्षेत्रक मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल लखीमपुर खीरी के द्वारा वाहिनी मुख्यालय सहित अधीनस्थ सीमा चौकियों का दो दिवसीय औपचारिक वार्षिक निरीक्षण किया गया । इस निरीक्षण का उद्देश्य सीमा सुरक्षा व्यवस्था, परिचालन तैयारियों एवं प्रशासनिक कार्यप्रणाली का समग्र मूल्यांकन करना रहा। निरीक्षण के दौरान उप महानिरीक्षक ने सीमा चौकियों पर तैनात बलकर्मियों की तैनाती,गश्त व्यवस्था,खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान,परिचालन सजगता तथा सीमा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की गहन समीक्षा की।इसके साथ-साथ उन्होंने वाहिनी की प्रशासनिक एवं लॉजिस्टिक व्यवस्थाओं, आवासीय परिसरों, मेस, शस्त्रागार, परिवहन,संचार व्यवस्था एवं चिकित्सा सुविधाओं का भी सूक्ष्म निरीक्षण किया तथा कमियों को दूर करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें उप महानिरीक्षक द्वारा अधिकारियों एवं जवानों से सीधा संवाद स्थापित किया।सम्मेलन के दौरान जवानों की समस्याओं, सुझावों एवं अनुभवों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए । अपने संबोधन में ने बलकर्मियों को उच्च अनुशासन, सतर्कता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ राष्ट्र सेवा करने हेतु प्रेरित किया तथा सीमाओं की सुरक्षा में सशस्त्र सीमा बल की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।निरीक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर बड़े खाने का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों एवं जवानों ने सामूहिक रूप से सहभागिता की । इस आयोजन से बल में आपसी सौहार्द, एकता एवं भाईचारे की भावना को और अधिक मजबूती मिली तथा जवानों के मनोबल में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।उक्त निरीक्षण एवं कार्यक्रमों के दौरान राजन कुमार श्रीवास्तव, कमांडेंट, मुकेश कुमार गौतम, द्वितीय कमान अधिकारी; डॉ. दिनेश कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी (चिकित्सा); राजू यादव,उप कमांडेंट; विश्वनाथ मिश्रा, उप कमांडेंट तथा समीर राणा , सहायक कमांडेंट (संचार) सहित वाहिनी के अन्य अधिकारी एवं समस्त बलकर्मी उपस्थित रहे। उप महानिरीक्षक का यह दो दिवसीय दौरा 70वीं वाहिनी की कार्यक्षमता, परिचालन दक्षता एवं सीमा सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ।