Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

(ठहरने के साथ साथ आहार देवप्रिया उकसा ने किये प्रदत्त )
JHANSI NEWS: ग्रामीण अंचल में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविरों के माध्यम से चयनित मोतियाबिंद के मरीजों के ऑपरेशन माता जी की स्मृति में आज रती नेत्र चिकित्सालय में सेवा निवृत प्रशासनिक अधिकारी पी के अग्रवाल की अध्यक्षता , डॉ मेजर एम सी अग्रवाल के दिशानिर्देशन , भाजपा महानगर अध्यक्ष माननीय सुधीर सिंह के मुख्य आतिथ्य , पूर्व शासकीय अधिवक्ता मान. कुंज बिहारी गुप्ता व पार्षद सुशीला दुबे के विशिष्ट आतिथ्य एवं समाज सेवी अशोक अग्रवाल काका के सानिध्य में स्मृति शेष मां के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण कर किया गया। मान. कुंज बिहारी गुप्ता जी ने कहा कि द्रौपदी ने बचपन में अपनी साड़ी में से पट्टी बांध प्राथमिक चिकित्सा जरूरत बंद व्यक्ति को दे पुण्य लाभ यदि प्रभु खाते में अंकित किया तो द्रौपदी को भी हजारों मीटर लम्बी साड़ी देने स्वयं केशव आ गये थे उसी प्रकार अच्छे कर्म करते हुए स्वतः पुण्य लाभ मिलते हैं।
सेवा निवृत आई ए एस मान. डॉ पी के अग्रवाल ने बताया कि निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर ग्रामीण अंचल में भी शिविर लगाकर जरूरत मंद लोगों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पिछले पांच वर्षों से डॉ मेजर एम सी अग्रवाल व टकसारी परिवार की सेवाएं निरन्तर देखी गई हैं , भविष्य में भी इसी प्रकार की जन सेवाओं को समर्पित कार्य करने की कामना करते हैं। सुनीता अग्रवाल , मीनू अग्रवाल , रजनी अग्रवाल , मंजू अग्रवाल, रेनू अग्रवाल , रंजना अग्रवाल , सुमन टकसारी , राजकुमारी टकसारी , कमलेश मोदी , टेक्नी. अंकुर , दया सागर , विनय , हेमन्त , रिचा , अनिल सोनी , डॉ विकास लोधी ,डॉ यश झा, डॉ पुलकित वशिष्ठ, डॉ ज्योति, डॉ काजल गर्ग, डॉ दीक्षा , डॉ नेहा, डॉ शिवम एवम डॉ अंकित का सक्रिय सहयोग रहा. कार्यक्रम में अग्रवाल समाज शहर पंच रमेश चन्द सर्राफ , लायंस क्लब से रेखा अग्रवाल , अध्यक्षा सन्ध्या उकसा , प्रीति नेवालकर , अरुणा बिलगइयां , सुनील अग्रवाल , भारत विकास परिषद से प्रमुख शाखा अध्यक्ष अशोक बिलगईंया , श्याम सुन्दर अग्रवाल , शंकर लाल अग्रवाल , गोपाल बंसल , कुसुम गुप्ता , मिशन कंपाउड अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल , दिनेश टकसारी , उमेश टकसारी , राकेश टकसारी , डॉ धीरज अग्रवाल , ओ पी अग्रवाल एड. , राजकुमार खरे , के डी गुप्ता , अनिल सोनी , दीपक त्रिपाठी , गिरीश श्रीवास्तव , मनोज सोनी, प्रियांशु डे , नीतेश तिवारी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी के प्रति आभार टकसारी परिवार की ओर से डॉ मेजर एम सी अग्रवाल , नरेश अग्रवाल ने व्यक्त किया