Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी ने पवन कुमार के कर्तव्यनिष्ठ एवं समर्पित कार्यशैली को सराहा
BHADOHI NEWS: विंध्याचल मण्डल,मिर्जापुर में उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, मिर्जापुर द्वारा “आत्मनिर्भर भारत अभियान” एवं “वोकल फॉर लोकल” की थीम पर आयोजित 10 दिवसीय मण्डल स्तरीय खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। उक्त प्रदर्शनी में सौंपे गए दायित्वों का अथक परिश्रम, समर्पण भाव, सत्यनिष्ठा एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते हुए प्रदर्शनी को सकुशल सम्पन्न कराने में सराहनीय योगदान देने के लिए पवन कुमार, वरिष्ठ सहायक, जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, भदोही को अपर जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी अमितेश सिंह ने भी पवन कुमार द्वारा प्रदर्शनी आयोजन के दौरान किए गए कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की तथा उनके कर्तव्यनिष्ठ एवं समर्पित कार्यशैली को अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उल्लेखनीय है कि उक्त प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य स्थानीय खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों को बढ़ावा देना, कारीगरों एवं उद्यमियों को मंच प्रदान करना तथा आमजन को स्वदेशी उत्पादों के उपयोग के लिए प्रेरित करना रहा। प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में आगंतुकों की सहभागिता रही, जिससे “वोकल फॉर लोकल” की भावना को मजबूती मिली। प्रदर्शनी के सफल आयोजन में योगदान देने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सहयोगियों के प्रयासों की सराहना की गई तथा भविष्य में भी इसी प्रकार समर्पण एवं टीम भावना के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की गई।