फरार गैंगस्टर अभियुक्त के विरूद्ध हुई धारा-82 की कार्रवाई

पुलिस ने मुनादी कराकर गवाहों के समक्ष चस्पा किया नोटिस
BHADOHI NEWS: कोतवाली पुलिस ने एक फरार गैंगस्टर अभियुक्त के खिलाफ बुधवार को धारा-82 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की। पुलिस ने अभियुक्त के घर पर मुनादी कराकर न्यायालय का नोटिस चस्पा किया। यह कार्रवाई न्यायालय द्वारा जारी नोटिस के बाद की गई। यह कार्रवाई कोतवाली भदोही में उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट की धारा 3(1) के तहत वांछित अभियुक्त अनवर अली पुत्र इस्लाम के खिलाफ की गई है। अनवर अली नई बस्ती मर्यादपट्टी, भदोही का निवासी है और अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा है। न्यायालय ने अभियुक्त को एक निश्चित तिथि तक पेश होकर अपना पक्ष रखने का आदेश दिया है। यदि वह निर्धारित अवधि के भीतर न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होता है, तो नियमानुसार उसकी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी। न्यायालय के आदेश पर उपनिरीक्षक कैलाश सिंह के नेतृत्व में कोतवाली भदोही की पुलिस टीम अभियुक्त के निवास स्थान पर पहुंची। वहां उद्घोषणा के साथ मुनादी (डुग-डुगी) कराई गई और गवाहों की उपस्थिति में धारा-82 सीआरपीसी का नोटिस चस्पा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *